करनैलगंज: करनैलगंज पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने के आरोप में अभियुक्त को किया गिरफ्तार
भितिहा मौजा टिकवार निवासी शिव जी गोस्वामी ने कोतवाली मे तहरीर देकर विपक्षीगण द्वारा फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करके जमीन बैनामा करा लेने को लेकर 4 लोगो के केस दर्ज कराया था। जिसमे शनिवार को पुलिस ने नामजद नफ़र अभियुक्त शंकर बख्श निवासी हीरापुर कमियार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। 5 बजे SHO ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाई की गई है।