करनैलगंज: करनैलगंज पुलिस ने धोखाधड़ी से जमीन का फर्जी बैनामा कराने के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र की एक महिला ने कोतवाली मे तहरीर देकर उसके मंदबुद्धि पति से विपक्षीगण द्वारा धोखाधड़ी करके फर्जी बैनामा करा लेने को लेकर 6 लोगो पर केस दर्ज कराया था। जिसमे शनिवार को पुलिस ने नामजद अभियुक्त परागदत्त निवासी डोमाकल्पी को प्राथमिक स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। 5 बजे SHO ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाई की गई है।