करनैलगंज: परसपुर में बृजभूषण सिंह ने कहा, 'मैं रिटायर नहीं होना चाहता था, मुझे जबरदस्ती रिटायर किया गया है' - संबोधन वायरल
शनिवार को परसपुर स्थित महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के जन्म दिवस के पूर्व कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहाँ पूर्व सांसद ने झूठों के शहर में मैं सच बोल बैठा,वो नमक का सहर था मैं जख्म खोल बैठा। उन्होंने कहा कि मैं रिटायर नहीं होना चाहता था मुझे जबरदस्ती रिटायर किया गया है। ये उनका संबोधन रविवार 3 बजे वायरल हुआ है।