करनैलगंज: ग्राम पंचायत बमडेरा के बिरतिया गांव में निकला अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
रविवार को 3 बजे बमडेरा के माजरा बिरतिया गांव में अजगर निकलने से लोगो में डर का माहौल हो गया। लोगों की सूचना पर ग्राम प्रधान धीरेंद्र तिवारी ने वन विभाग के अधिकारियों को फोन कर जानकारी दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया व जहरीले जन्तुओं के प्रति लोगो को जागरूक किया। ग्राम प्रधान ने बताया कि वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू किया है।