कोल: आरामशीन चौराहे पर ओवरलोड ट्रक से टूटकर निजी बस पर गिरा हाई टेंशन लाइन का तार, बड़ा हादसा टला
Koil, Aligarh | May 12, 2024 थाना अकराबाद के कस्बा कौड़ियागंज में आरा मशीन चौराहे पर हाई टेंशन लाइन का तार ओवरलोड ट्रक से टूटकर निजी बस पर गिर गया। हाई टेंशन लाइन का तार निजी बस के ऊपर गिरने के चलते अफरा-तफरी गई और बस में बैठी सवारियां उतरकर भागने लगी। बाद में सवारियों को पता लगा की घटना के चंद मिनट पहले ही क्षेत्र में विद्युत सप्लाई ठप्प हुई थी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।