कोल: पहासू में ट्रैक्टर व कार की भिड़ंत में कार चालक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | May 12, 2024 पहासू में ट्रैक्टर व कार की भिड़ंत हो गई जिसके बाद कार चालक व्यक्ति की मौत हो गई। अल्लीपुर निवासी 40 वर्षीय रेशपाल सिंह शनिवार को अपने गांव से पहासू गये थे। पहासू पहुंचते ही सामने से आते ट्रैक्टर से उनकी कार की भिड़ंत हो गई जिसके बाद कार चालक रेशपाल गभीर रूप से घायल हुए थे। घायल को इलाज के लिए जेएन मेडिकल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।