कोल: शहर में भीषण गर्मी के चलते क्षत्रिय महासभा ने बेजुबान पक्षियों के लिए जगह-जगह रखा दाना-पानी, लोगों को बांटे पात्र
Koil, Aligarh | May 12, 2024 भीषण गर्मी के चलते क्षत्रिय महासभा के द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर बेजुबान पक्षियों के लिए दाना व पानी रखा गया है। इस दौरान क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने लोगों को पक्षियों के लिए पानी पात्र भी बांटे हैं और आमजन से बेजुबान पक्षियों के लिए अपनी छतों पर दाना-पानी रखने की अपील की है। उन्होंने गर्मी के सीजन में निरंतर यह कार्य करने की अपील की है।