मड़ियाहू: विधायक डॉ. आरके पटेल ने उदय प्रताप के दादाजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिले
मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. आरके पटेल ने शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के आदिपुर गांव पहुंचकर उदय प्रताप पटेल के दादाजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आवास पर पहुंचकर दिवंगत के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उदय प्रताप पटेल अपना दल (एस) युवा मंच के प्रदेश सचिव हैं। विधायक ने शोकाकुल परिजनों से