💐 *सेवा, समर्पण और संवेदना की मिसाल — हमारी मितानिन दीदियां।*
मितानिन दिवस के अवसर पर जगदलपुर के गीदम रोड स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ‘मितानिन सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया।
समारोह में स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर पर आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मितानिनों, मितानिन प्रशिक्षकों एवं क्षेत्रीय समन्वयकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
अतिथियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मितानिनों के समर्पण, स्वास्थ्य जागरूकता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।
*स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही सभी मितानिन दीदियों के सेवाभाव को नमन।*
#मितानिन_दिवस #MitaninDiwas #Mitanin #HealthyBastar #DistrictAdministrationBastar