💻 *डिजिटल सेवाओं में सुधार, नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने की पहल।*
आम नागरिकों को तेज, सुलभ एवं त्रुटिरहित शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बस्तर कलेक्टोरेट स्थित प्रेरणा हॉल में ‘सेवा सेतु’ पोर्टल के ऑपरेटरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
जिले के सभी विकासखंडों से आए ऑपरेटरों को दो सत्रों में प्रशिक्षण दिया गया।
*प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदु—*
✅ आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण।
✅ दस्तावेजों को सही प्रारूप में अपलोड करना।
✅ आवेदन प्रक्रिया में होने वाली त्रुटियों को कम करना।
✅ आय, जाति, निवास एवं विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र सहित विभिन्न विभागीय सेवाओं की प्रक्रिया।
ऑपरेटरों को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिम्मेदारी एवं सावधानी से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
*तकनीक से सुविधा, जिम्मेदारी से सुशासन।*
#सेवा_सेतु #SevaSetu #DigitalGovernance #DigitalIndia #CitizenServices