📚 **सपनों की उड़ान, सफलता की ओर बढ़ते कदम!**
बस्तर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की विशेष पहल पर जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए जिले के सभी 7 विकासखंडों में चौथे एवं अंतिम मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया।
इस अभ्यास परीक्षा में कुल **528 विद्यार्थियों** ने भाग लेकर अपनी तैयारियों को परखा।
📊 **विकासखंडवार उपस्थिति—**
▪️ दरभा — 90
▪️ लोहंडीगुड़ा — 90
▪️ तोकापाल — 79
▪️ बास्तानार — 70
▪️ जगदलपुर — 67
▪️ बस्तर — 66
▪️ बकावंड — 66
प्रत्येक विकासखंड से चयनित 100 विद्यार्थियों को निःशुल्क अध्ययन सामग्री, पुस्तकें एवं निरंतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया है।
28 नवंबर को प्रस्तावित मुख्य प्रवेश परीक्षा से पहले इस पहल का उद्देश्य बच्चों के आत्मविश्वास, समय प्रबंधन और परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाना है।
✨ **बस्तर के नन्हे सपनों को मिल रही सफलता की नई दिशा।**
सभी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं!
#Jagdalpur #NavodayaVidyalaya #JNVST2026 #EducationForAll #DistrictAdministrationBastar