पटना ग्रामीण: सचिवालय हॉल्ट पर सांसद पप्पू यादव हुए आग बबूला, समर्थकों से कहा- छात्रों के लिए लड़ने आए हो; पप्पू-गप्पू मत करो
BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में सांसद पप्पू यादव के समर्थक सचिवालय हाल्ट पर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे जब पप्पू यादव सचिवालय हाल्ट पहुंचे तो समर्थन पप्पू यादव जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। जिस पर पप्पू यादव आग बबूला हो गए और उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए लड़ने आए हो पप्पू गप्पू मत करो।