पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर ने कहा- सीएम सोच रहे हैं कि अब तो हारने ही वाले हैं तो टेंशन क्यों लें
BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर गांधी मैदान में गुरुवार शाम 5:00 बजे से ही आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। शुक्रवार सुबह 11:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में सभी को पता है कि यह CM नीतीश कुमार का अंतिम चुनाव है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि सीएम नीतीश कुमार को पता है कि वह चुनाव हारने वाले हैं।