पटना ग्रामीण: सचिवालय हाल्ट पर पप्पू यादव के समर्थकों ने ट्रेन रोकी, ट्रैक और ट्रेन पर चढ़कर प्रदर्शन किया, पुलिस ने हटाया
BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे सांसद पप्पू यादव के समर्थकों ने ट्रेन रोक दिया और ट्रेन पर चढ़कर री एग्जाम की मांग को लेकर खूब प्रदर्शन किया।मौके पर भारी संख्या में पप्पू यादव के समर्थक सचिवालय हाल्ट पहुंचे थे जहां उन्होंने न सिर्फ ट्रेन को रोका बल्कि ट्रैक पर लेट कर भी प्रदर्शन किया।