पटना ग्रामीण: BPSC छात्रों के समर्थन में सांसद पप्पू यादव का बिहार बंद, सचिवालय हॉल्ट स्थित रेलवे ट्रैक पर किया गया प्रदर्शन
BPSC छात्रों के समर्थन में सांसद पप्पू यादव ने शुक्रवार को बिहार बंद बुलाया है। इसी कड़ी में सुबह 10 बजे सचिवालय हॉल्ट स्थित रेल ट्रैक पर पप्पू यादव के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।