क्षेत्राधिकारी बांसी रोहिणी यादव ने खेसरहा थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र और साइबर सेल का निरीक्षण रविवार शाम लगभग 5 बजे किया। इस दौरान उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश दिया। रोहिणी यादव ने निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले महिलाओं की शिकायत को प्राथमिकता के साथ सुना जाए और उसका निस्तारण समय से किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।