जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के जलालपुर कला गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में भतीजे ने अपने ही चाची को चाकू मार दिया। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।