गोपालगंज: समाहरणालय में डीएम ने खुद खाई फाइलेरिया से बचाव की दवा, कहा- सहभागिता से ही सफल होगा दवा सेवन
गोपालगंज। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 10 फरवरी से 27 फरवरी तक चलने वाले सर्वजन दवा सेवन अभियान का शुभारंभ मंगलवार को दोपहर 3 बजे जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने स्वयं फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इस अभियान की सफलता के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्हों