गोपालगंज: थाना चौक के पास आपसी विवाद में चाकूबाजी, दो युवक जख्मी, अस्पताल में भर्ती
गोपलगंज जिले के नगर थाना के थानां चौक के पास आपसी विवाद को लेकर दो युवकों मे चाकूबाजी हो गई।जिसमें दोनो युवक जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि आपसी विवाद को लेकर चाकूबाजी हुई है। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुँचकर पूरे मामले की जाँच मे जुट गई है।