रेवदर: रेवदर के छापोर स्कूल में बरामदे का प्लास्टर भरभराकर गिरा, टला बड़ा हादसा, सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल
Reodar, Sirohi | Aug 4, 2026 रेवदर उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, छापोर में देर रात बरामदे का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि घटना रात के समय हुई और विद्यालय में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि यह घटना विद्यालय समय के दौरान होती तो छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों की जान पर गंभीर खतरा मंडरा सकता था