हज़ारीबाग: नए साल से पहले हजारीबाग पुलिस सख्त, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कसा शिकंजा
नए साल के जश्न से पहले हजारीबाग पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सड़क हादसों को रोकने के लिए पीटीसी चौक पर कोर्रा थाना और यातायात थाना की संयुक्त टीम ने ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सघन वाहन जांच अभियान चलाया। दोपहिया व चारपहिया वाहनों को रोककर ब्रेथ एनालाइजर से चालकों की जांच की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर मौके पर ही जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने अपील की कि लोग जिम्मेदारी से जश्न मनाएं और नशे में वाहन न चलाएं।