कुंडा: हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को मवई के पास से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
कुण्डा के शेखपुर आशिक रोड पर 22 फरवरी को रेलवे फाटक के पास 1 व्यक्ति पर हमला कर हत्या करने के प्रयास के प्रकरण में पुलिस ने केस दर्ज किया था। वांछित चल रहे दो अभियुक्तों गोलू सिंह पुत्र बृजभान सिंह और कुलदीप सिंह पुत्र स्व0 मंगल सिंह को एक सफेद अपाचे मोटरसाइकिल के साथ थाना क्षेत्र कुण्डा के ग्राम मवई के पास से गिरफ्तार किया गया।