कुंडा: महेशगंज के राजापुर गांव निवासी महिला ने जेठ पर मकान गिराने का लगाया आरोप, पुलिस से की शिकायत
महेशगंज के राजापुर गांव की रहने वाली रमा त्रिपाठी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह लोग इंदौर गए हुए थे । इसी बीच उनके जेठ ने उनके मकान को धराशाई करते हुए उसे जमीदोज़ कर दिया ।शिकायत के बाद सीओ सदर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।