कुंडा: ऐमापुर बिंधन प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर लगा कक्षा-4 के छात्र को पीटने का आरोप, दिए गए जांच के आदेश
महेशगंज थाना क्षेत्र के ऐमापुर बिंधन निवासी अनुसूचित जाति के कक्षा-4 के छात्र को पीटने का आरोप प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक पर लगा है। आरोप है कि नशे की स्थिति में शिक्षक ने छात्र की पिटाई की व उसे जाति सूचक शब्दों से भी अपमानित किया। शिक्षक पर छात्र को स्कूल जाने से रोकने का भी आरोप है। शनिवार को इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।