कुंडा: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संग्रामगढ थाने में आयोजित सामाधन दिवस में पहुंचकर सुनी लोगों की समस्याएं
संग्रामगढ़ थाने में आयोजित समाधान दिवस में शनिवार को डीएम संजीव रंजन और पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान कुछ शिकायतों का उन्होंने तत्काल निस्तारण कर दिया और कुछ शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस की टीमों का गठन किया।