कुंडा: डीएम और एसपी ने संग्रामगढ़ थाने का किया औचक निरीक्षण, महिला हेल्प डेस्क व अन्य कार्यों की समीक्षा की
जिलाधिकारी प्रतापगढ़ संजीव रंजन व पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल द्वारा संग्रामगढ़ थाने का औचक निरीक्षण किया गया। थाना कार्यालय, CCTNS, महिला हेल्प डेस्क आदि के कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही थाना परिसर में भ्रमणशील रहकर थाने की मूलभूत व्यवस्थाओं व साफ-सफाई को चेक कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए।