जगदलपुर: जगदलपुर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था बदहाल, लोगों ने जताई नाराजगी
#jansamasya
पूरे बस्तर जिले में इन दिनों बिजली की समस्या से लोग हलाकान हैं। दिनभर में कई बार बिजली गुल हो रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में हालत और भी खराब हैं। बिजली कंपनी मेंटेनेंस के नाम पर लगातार बिजली गुल कर काम करने का दावा करती रही है, लेकिन हालत ये है कि हल्के से हवा के झोंके से बिजली गुल हो जाती है।