कुटुंबा: कुटुंबा पुलिस ने टेम्पो और बाइक से 262 लीटर देशी शराब बरामद किया, दो गिरफ्तार
कुटुंबा थाना की पुलिस ने थाना मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने एक टेम्पो और मोटरसाइकिल की तलाशी लेकर कुल 262.3 लीटर देशी शराब जब्त की। मौके से दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर थाना मोड़ के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान