प्राथमिक विद्यालय अमखेड़ा में विद्यार्थियों को अख़बार पठन के लिए किया गया प्रेरित
जालौन। शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिक विद्यालय अमखेड़ा में विद्यार्थियों को नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक अख़बार का अध्ययन किया तथा विभिन्न समाचारों, समसामयिक घटनाओं एवं रोचक जानकारियों को पढ़कर अपनी जिज्ञासाओं को साझा किया।
प्रधानाध्यापक एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक विपिन उपाध्याय ने बताया कि विद्यालय में अख़बार पठन की यह पहल विद्यार्थियों में समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करने के साथ-साथ हिंदी भाषा के पठन कौशल को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ने से बच्चों का शब्द भंडार समृद्ध होगा, नए शब्दों के प्रयोग की आदत विकसित होगी तथा उनकी भाषा शैली, अभिव्यक्ति क्षमता और सामान्य ज्ञान में भी निरंतर वृद्धि होगी।
विद्यालय परिवार का उद्देश्य है कि विद्यार्थी पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ समाज और देश-दुनिया की गतिविधियों से भी परिचित हों, जिससे उनमें तार्किक सोच, विश्लेषण क्षमता और पढ़ने की रुचि का विकास हो सके।
Department of Basic Education Uttar Pradesh
#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh
Orai, Jalaun | Jul 15, 2026