आज दिनांक 20.06.2026 को सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत एसीपी यातायात के निर्देशन में टीआई पश्चिम जोन प्रथम, एआरटीओ एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा NHAI 19 स्थित भौती बाईपास पर विशेष " ड्रिंक एंड ड्राइव" अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान संदिग्ध वाहन चालकों को रोककर ब्रीथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से उनकी जांच की गई। जांच के दौरान शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत विधिक एवं प्रवर्तनात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन न चलाने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
@Uppolice
@kanpurtraffic