निज़ामाबाद: सम्पूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 71 शिकायतों में से दो का मौके पर हुआ निस्तारण
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील सभागार में आज शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी परिक्षित खटाना की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चले समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी और विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 71 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है।