जतारा: दिगौड़ा पुलिस ने फरार आरोपियों पर कसा शिकंजा, गंभीर मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार
बैदऊ गांव में हुए गंभीर मारपीट मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के अनुसार 29 सितंबर 2025 को हुए विवाद में श्रीपत घोष के साथ फरसा व लाठी-डंडों से हमला किया गया था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अन्य फरार दो आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।