रतनी फरीदपुर: डीएम अलंकृता पांडे ने दिए सख्त निर्देश, जल्द होगा रतनी फरीदपुर अंचल कार्यालय भवन का निर्माण
जहानाबाद डीएम अलंकृता पाण्डेय ने मोदनगंज एवं रतनी-फरीदपुर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया की समीक्षा की। बैठक में रैयतों से समन्वय स्थापित कर भूमि निबंधन की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया। डीएम ने भवन निर्माण विभाग को प्रस्ताव एवं प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा।