जमुई: उत्तराखंड मंत्री के पति के बयान पर विरोध प्रदर्शन, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी ने जमुई में किया पुतला दहन
Jamui, Jamui | Jan 5, 2026 जमुई में सोमवार 3 बजे इंडियन इंक्लूसिव पार्टी ने उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के आपत्तिजनक बयान के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला। यह मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कचहरी चौक पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।