जमुई: लंबित मानदेय को लेकर मास्टर ट्रेनरों ने डीएम से की गुहार, समाहरणालय में सौंपा ज्ञापन
Jamui, Jamui | Jan 5, 2026 जिले में आपदा प्रबंधन के अंतर्गत कार्यरत दर्जनों मास्टर ट्रेनरों ने अपने लंबित मानदेय के भुगतान को लेकर सोमवार 3 बजे समाहरणालय पहुंचकर जिलाधिकारी श्री नवीन को लिखित शिकायत सौंपी। मास्टर ट्रेनरों का आरोप है कि महीनों पहले प्रशिक्षण कार्य पूरा होने के बावजूद अब तक उन्हें पूरा मानदेय नहीं दिया गया है, जिससे वे आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं।