गुना: जौहरी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 के छात्रों को नहीं आती हिंदी पढ़नी, कलेक्टर ने 3 शिक्षकों का वेतन रोका
जौहरी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता ठीक न होने पर कलेक्टर ने 3 शिक्षकों के वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। ग्राम कपासी में हुए जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय और गांव का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में कक्षा 6 के छात्रों को हिंदी पढ़नी नहीं आती थी। कलेक्टर ने शिक्षा में सुधार आने तक 3 शिक्षकों का वेतन रोक दिया है।