नागौर: अलाय गांव के राजकीय चिकित्सालय में मुख्यमंत्री ने आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया
Nagaur, Nagaur | Dec 17, 2024 नागौर जिले के अलाय के राजकीय चिकित्सालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं शिविर के दौरान चिकित्सा विभाग की टीम मौजूद रही। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जुगल किशोर सैनी ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का औचक निरीक्षण भी किया।