नागौर: जिला स्तरीय बाल वाहिनी समिति की बैठक एसपी कार्यालय में आयोजित की गई
Nagaur, Nagaur | Dec 17, 2024 जिला स्तरीय बाल वाहिनी समिति की बैठक एसपी कार्यालय में हुई। मंगलवार को दोपहर तीन बजे के करीब एसपी कार्यालय में जिला स्तरीय बाल वाहिनी समिति की बैठक हुई। जिसमें ए एसपी सुमित कुमार ने स्कूली छात्र-छात्राओं को सुरक्षापूर्ण सुविधाजनक एवं सुलभ वाहन व्यवस्था उपलब्ध करवाये जाने की व्यवस्थाओं के बारे में अवगत करवाया।