नागौर: बारानी के निकट भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की भिड़ंत में ड्राइवर जलकर हुए राख
Nagaur, Nagaur | Dec 17, 2024 नागौर के सदर थाना क्षेत्र के बारानी के निकट मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत कू बाद दोनों ही ट्रकों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रकों में फंसे दो ही ट्रक ड्राइवर की जलने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही नागौर सदर थाना पुलिस, एडिशन एसपी मौके पर पहुंचे।