नागौर: बाराणी गांव के पास हुए सड़क हादसे में दो ट्रक ड्राइवर जिंदा जले, मौके पर पहुंची पुलिस
Nagaur, Nagaur | Dec 17, 2024 बाराणी गांव के पास हादसा, दो ट्रक ड्राइवर जिंदा जले। जानकारी अनुसार मंगलवार को सुबह करीब छह बजे बीकानेर रोड पर बाराणी गांव के पास सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो ट्रक आमने सामने भिड़ गए। इस देानो वाहनो के ड्राइवरों की मौके पर ही मौत हो गई तथा जिंदा जल गए। आग के बाद धुंए की लपेटे देखते हुए आस-पास की ढाणियों से लोग भागते हुए आए लेकिन देानो को बचाया नहीं जा सका।