नागौर: कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित, कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Nagaur, Nagaur | Dec 16, 2024 जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक देर शाम कलेक्ट्रेट में हुई। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में शाम पांच बजे के करीब कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें जिला कलक्टर पुरोहित ने 17 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाली जनसभा को लेकर अधिकारियों को अधिक से अधिक कार्यक्रम से जुड़ने के निर्देश दिए।