दुमका में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, 1 की मौत और 2 घायल
जरमुंडी में साइकिल सवार की मौत: सुखजोड़ा धोबई नदी के समीप सोमवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से 62 वर्षीय परमेश्वर मिस्त्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
परमेश्वर मिस्त्री नोनीहाट में बढ़ई का काम करने के बाद साइकिल से अपने घर महुआ लौट रहे थे। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया।
सूचना मिलने पर जरमुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। अज्ञात वाहन और चालक की पहचान की जा रही है।
गोपीकांदर में दो बाइकों की भिड़ंत: जीतपुर के समीप सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गिरीश मुर्मू और मिथुन देहरी घायल हो गए।
दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार गोपीकांदर सीएचसी में करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका रेफर किया गया।
एनएच-133 पर फिर बढ़ा हादसों का खतरा: हंसडीहा में बारिश के बाद सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर गया। गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने से अलग-अलग स्थानों पर 2 टोटो पलट गए।
श्रावणी मेला से पहले की गई सड़क की अस्थायी मरम्मत बारिश के बाद कई जगह उखड़ गई है और गड्ढे दोबारा सामने आ गए हैं।
लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बीच लोगों ने जर्जर सड़कों की स्थायी मरम्मत और संवेदनशील स्थानों पर तत्काल सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।
#दुमका #सड़कहादसा #जरमुंडी #गोपीकांदर #हंसडीहा #एनएच133 #सड़कसुरक्षा #झारखंड #SanthalParganaKhabar