कोरबा: घर बनाने की बात बनी मौत की वजह! कोरबा में पति ने सीमेंट के डंबल से पत्नी का सिर कुचला, मौके पर हुई मौत
Korba, Korba | Sep 10, 2026 छत्तीसगढ़ के कोरबा से घरेलू विवाद में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पाली थाना क्षेत्र की शांति बस्ती के वार्ड नंबर-9 में घर बनाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली।बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय रमेश डोंगरे नया घर बनाकर रहने की बात कह रहा था, जिसका उसकी 39 वर्षीय पत्नी बंधन कुंवर विरोध कर रही थी।