बांसवाड़ा: CMHO कार्यालय से होम बेस्ड पेलियेटिव केयर योजना का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया
राज्य सरकार ने असाध्य व गंभीर बीमारियों से ग्रसित बुजुर्गों को घर पर इलाज देने के लिए होम बेस्ड पेलीएटिव केयर नामक योजना सोमवार दोपहर 12 बजे शुरू की है। योजना के तहत ऐसे मरीज जो असाध्य बीमारियों से ग्रसित हैं, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती होकर इलाज की आवश्यकता नहीं है ।