बांसवाड़ा: भाजपा कार्यालय में जश्न: वागड़ रेल प्रोजेक्ट की डीपीआर को मिली मंजूरी, भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना
वागड़ जनजाति क्षेत्र में लंबे समय से लंबित रेल प्रोजेक्ट को लेकर रविवार शाम 4 बजे खुशी का माहौल है। भाजपा कार्यालय में आज जमकर आतिशबाजी हुई और केंद्र व राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने वागड़ की जनता को बड़ी सौगात दी है, जिसकी डीपीआर को मंजूरी दे दी गई है।