बांसवाड़ा: MG अस्पताल में मरीजों को दी गई जानकारी, मेडिकल स्टाफ को लगाए गए टीके, विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम
विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर महात्मा गांधी अस्पताल में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सोमवार दोपहर 1 बजे किया गया। इस अवसर पर मरीजों और उनके परिजनों को हेपेटाइटिस के प्रकार, लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में मौजूद मेडिकल स्टाफ को हेपेटाइटिस-बी से बचाव के लिए एडल्ट श्रेणी के टीके भी लगाए गए।