बांसवाड़ा: बांसवाड़ा जिले से श्री राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना के प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में कानून मंत्री से की भेंट
श्री राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना के प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान सरकार के संसदीय कार्य व कानून एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल से जयपुर में सोमवार सुबह 11 बजे राजकीय आवास पर भेंट कर 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय अवकाश घोषित करवाने कि मांग की। इस दौरान कानून मंत्री पटेल पूर्ण रूप से आश्वस्त किया है कि वो मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे।