बांसवाड़ा: एसपी कार्यालय में जोशी ने कार्यभार संभाला, क्राइम व एनडीपीएस अपराधों पर अंकुश रखने का संकल्प लिया, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
आईपीएस अधिकारी सुधीर जोशी ने सोमवार दोपहर 3 बजे जिला पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालते हुए कहा कि अपराधों पर सख्त नियंत्रण और एनडीपीएस के अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई उनकी प्राथमिकता होगी।इसके बाद वे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेश भारद्वाज, पुलिस उप अधीक्षक गोपीचंद मीणा सहित अन्य स्वागत किया।