Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
image
image
image
image

प्रेस विज्ञप्ति समाहरणालय, मधेपुरा जिला जनसंपर्क कार्यालय दिनांक : 05 जून 2026 : *07 जून को होगी बिहार बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा, मधेपुरा में बनाए गए 08 परीक्षा केन्द्र* : *कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश* मधेपुरा, 05 जून 2026। बिहार बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-B.Ed.-2026) के सफल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसी क्रम में आज जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षकों की ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अपर समाहर्ता, मधेपुरा श्री अरुण कुमार सिंह ने की। बैठक में परीक्षा संचालन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अपर समाहर्ता ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अभ्यर्थियों के सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा परीक्षा केन्द्रों पर पूर्ण सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य नोडल पदाधिकारी, CET-B.Ed.-2026, बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार यह परीक्षा दिनांक 07 जून 2026 (रविवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। मधेपुरा जिले में परीक्षा हेतु कुल 08 केन्द्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें मधेपुरा कॉलेज, होली क्रॉस स्कूल, पार्वती साइंस कॉलेज, विमेंस कॉलेज, टी.पी. कॉलेज, बी.एन.एम.वी. कॉलेज सहुगढ़, वेदव्यास कॉलेज तथा मदेपुरा इंटर कॉलेज शामिल हैं। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा प्रारंभ होने से पर्याप्त समय पूर्व अपने निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर पहुंचें तथा प्रवेश पत्र एवं आवश्यक पहचान-पत्र साथ रखें। प्रशासन द्वारा सभी केन्द्रों पर सुरक्षा, निगरानी एवं सुविधाजनक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ताकि अभ्यर्थी शांत एवं सकारात्मक वातावरण में परीक्षा दे सकें। जिला प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के समन्वित प्रयास से परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होगा। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

40 views | Madhepura, Bihar | Jun 5, 2026

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति समाहरणालय, मधेपुरा जिला जनसंपर्क कार्यालय दिनांक : 05 जून 2026 : *07 जून को होगी बिहार बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा, मधेपुरा में बनाए गए 08 परीक्षा केन्द्र* : *कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश* मधेपुरा, 05 जून 2026। बिहार बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-B.Ed.-2026) के सफल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसी क्रम में आज जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षकों की ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अपर समाहर्ता, मधेपुरा श्री अरुण कुमार सिंह ने की। बैठक में परीक्षा संचालन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अपर समाहर्ता ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अभ्यर्थियों के सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा परीक्षा केन्द्रों पर पूर्ण सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य नोडल पदाधिकारी, CET-B.Ed.-2026, बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार यह परीक्षा दिनांक 07 जून 2026 (रविवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। मधेपुरा जिले में परीक्षा हेतु कुल 08 केन्द्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें मधेपुरा कॉलेज, होली क्रॉस स्कूल, पार्वती साइंस कॉलेज, विमेंस कॉलेज, टी.पी. कॉलेज, बी.एन.एम.वी. कॉलेज सहुगढ़, वेदव्यास कॉलेज तथा मदेपुरा इंटर कॉलेज शामिल हैं। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा प्रारंभ होने से पर्याप्त समय पूर्व अपने निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर पहुंचें तथा प्रवेश पत्र एवं आवश्यक पहचान-पत्र साथ रखें। प्रशासन द्वारा सभी केन्द्रों पर सुरक्षा, निगरानी एवं सुविधाजनक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ताकि अभ्यर्थी शांत एवं सकारात्मक वातावरण में परीक्षा दे सकें। जिला प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के समन्वित प्रयास से परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होगा। Information & Public Relations Department, Government of Bihar - Madhepura News