चित्तौड़गढ़: लसाडिया खुर्द में मामूली लेनदेन को लेकर दो भाइयों ने एक व्यक्ति पर लाठियों से हमला कर पैर तोड़ा, बेटे को भी नहीं बख्शा
राशमी थाना क्षेत्र के लसाडिया खुर्द गांव में मामूली लेनदेन को लेकर दो भाइयों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया. लाठियां से उसका पेर तोड़ दिया. उसके नाबालिक बेटे को भी नहीं बख्शा. दोनों को चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय रेफर किया गया. फिलहाल दोनों का ट्रामा वार्ड में ट्रीटमेंट चल रहा है. 35 वर्षीय रतन पुत्र अमरचंद अहीर गोपाल अहीर के साले में पैसे मांगता हैं.